Saturday, December 26, 2020

6. सतगुरु तेरी महिमा को

 

भजन -6

 

सतगुरु तेरी महिमा को क्या कह कर सुनाऊं

ताकत नहीं जीभा में जो गीत तेरे गाऊं

 

1. पाकर के तेरा दर्शन चित्त होता है ये प्रसन्न

दर्शन की एक झलक से खिल जाता है तन मन -2

ऐसे श्री सतगुरु पे बलिहार सदा जाऊं ताकत नहीं जीभा.........

 

2. दुनिया में नहीं कोई तेरी शान सा है पाया

सब जग ये ढ़ूढ़ देखा कोई नहीं दिखाया -2

तेरी महिमा तू ही जाने कुछ अंत ना मैं पाऊं ताकत.......

 

3. जो जीव शरण आये रंग भक्ति का वो पाए

सब भ्रम गवां करके नित्त खुशियों को वो पाए

ऐसे श्री सतगुरु पे बलिहार सदा जाऊं ताकत.........

 

****