Thursday, December 17, 2020

10. छम- छम नाचे देखो

 

भजन -10

 

छम- छम नाचे देखो वीर हनुमाना

कहते है लोग इसे राम का दीवाना छम नाचे

सिया राम सिया राम सिया राम

 

 

1. पांवो में घुंघरू बाँध के नाचे

राम जी का नाम इनको प्यारा लागे

राम जी के चरणों में इनका ठिकाना

 

2. जहां -2 कीर्तन होता मेरे राम का

लगता है पहरा वही वीर हनुमान का

राम जी के चरणों में इनका ठिकाना छम

 

3. नाच -2 देखो श्री राम -2 गाये

हनुमान मस्ती में नाचता ही जाये

भक्तों में भक्त बड़ा दुनियां ने माना छम -2................

 

 

****