Thursday, December 17, 2020

7. तारा है सारा जमाना

 

भजन -7

 

तारा है सारा जमाना श्याम हमको भी तारों

 

1. हमने सुना है श्याम भीलनी को तारा

   बेरों का करके बहाना श्याम हमकों भी तारो...........

 

2. हमने सुना है श्याम मीरा को तारा

   वीणा का करके बहाना श्याम हमको भी तारो...........

 

3. हमने सुना है श्याम द्रुपद को तारा

   साड़ी का करके बहाना श्याम हमको भी तारो...........

 

4. हमने सुना है श्याम कुब्जा को तारा

   चन्दन का करके बहाना श्याम हमको भी तारो...........

 

5. हमने सुना है श्याम, प्रहलाद को तारा

   खम्ब का करके बहाना श्याम हमको भी तारो...........

 

6. हमने सुना है श्याम केवट को तारा

   नौका का करके बहाना श्याम हमको भी तारो...........

 

 

****