Thursday, December 31, 2020

18. खुशियाँ मनाओ मिल

 

भजन -18

 

खुशियाँ मनाओ मिल आज रे, जन्मदिन सतगुरु का -2

मंगल गाओ मिल आज रे, जन्मदिन सतगुरु का -2

 

 1. नाच रहें है चाँद सितारें -2

    अवतार लिया मेरे सतगुरु प्यारे -2

    देव बजाएँ सुंदर साज़ रे, जन्मदिन..................

 

 2. दूर हुए है भ्रम अंधेरें -2

    ज्ञान भक्ति के हुए सवेरे -2

    दर्शन पाओ सब आज रे, जन्मदिन.................

 

 3. भाग्य जगे श्री सतगुरु मिले है -2

    जीवन बगिया में फूल खिलें है -2

    महकें सुगंधे आज रे, जन्मदिन.....................

 

 4. प्रभु रूप श्री सतगुरु आयें -2

    दासन ने पूर्ण दर्शन पाएँ -2

भक्तों के सिर ताज़ रे, जन्मदिन...........

 

 5. सब संगत मिल गावें बधाईयाँ -2

    श्री सतगुरु जी की उमरां सवाइयाँ -2

सदा रहें तेरा राज़ रे, मेरे सतगुरु प्यारेया -2

 

*****