Monday, December 21, 2020

38. मिलकर खुशी मनाये हम

 

भजन -38

 

मिलकर खुशी मनाये हम, आज दिन भागा वाला आया-2

आओ नाचे गाएं हम, आज दिन कर्मा वाला आया-2

 

1. झूम रहा है गगन ख़ुशी से झूम रही है धरती-2

   बांध के पायल घर में आई खुशियाँ छम-छम करती-2

   फूले नही समाए, आज दिन भागा वाला आया-2 आओ............

 

2. सदके जाऊँ इस सतगुरु के जिसने खुशी दिखाई-2

   पूरी हो गई चाह सब दिल की मन की मुरादे पाई-2

   लख -लख शुक्र मनाये हम आज दिन................

 

3. बिन पंखो के उड़ते जाए पर न पड़े ज़मीन पर -2

   अपने जैसा किस्मत वाला होगा कौन यहाँ पर -2

   खुशियाँ कैसे छुपाएँ हम आज दिन...........

 

 

****