Sunday, December 20, 2020

22. खुशियाँ लेकर दिन ये

 

भजन -22

 

खुशियाँ लेकर दिन ये सुहाना आया है

भक्तों का भगवान धरा पर आया है

 

1. नूरी मुखड़े की नूरानी शान पे वारी

  बस गई है मन में मेरे सूरत ये प्यारी

  रूप सलोना सबके मन को भाया है भक्तों का भगवान…………….

 

2. चाँद सा लेकर है उजाला आप आये है

  दीप खुशियों के हजारों जग मगाए है

  प्यार का अमृत सतगुरु ने बरसाया है भक्तों का भगवान................

 

3. आँखो में तेरे प्रभु ऐसा मयखाना है

  जिसने भी देखा वो तो हुआ दीवाना है

  तेरी आभा में गुलशन ने महकाया है भक्तों का भगवान................... 

 

4. आज इस धरती पर खुशियों के नज़ारें है

  मेरे सतगुरु ने दिखाएँ दर्शन प्यारें है

  दर्शन करके चंदा भी शरमाया है भक्तों का भगवान....................

 

 

****