Sunday, December 20, 2020

50. हमे भक्ति के रंग में भिगो

 

भजन -50

 

हमे भक्ति के रंग में  भिगो दे, ये रंग बड़ा प्यारा लागे -2

लगे जन्मो के पाप सारे धो दे, ये रंग बड़ा प्यारा लागे -2

 

1. कच्चे रंग रेज बड़े देखे है जहान में -2

   पक्का और गूड़ा रंग देखा तेरे शान में

   हमे प्रेम वाले रंग में भिगो दे ये रंग बड़ा प्यारा लागे.............

 

2. सेवा सत्कार और प्यार वाला रंग दे-2

   कभी जो न उतरे ऐसा मुझे रंग दे -2

   मेरा मान अभिमान सब धो दे ये रंग बड़ा प्यारा लागे.........

 

3. मेरे जीवन की डोरी प्रभु तेरे हाथ है -2

   देखूँ जिधर भी लगे तू ही मेरे साथ है -2

   मुझमे ज्ञान वाले बीज भी बोदें ये रंग बड़ा प्यारा लगे.........

 

 

*****