Sunday, December 20, 2020

6. झूम लो झूम लो सब

 

भजन -6

 

झूम लो झूम लो सब जग झूम लो

आया है सतगुरु प्यारा झूम लो

 

1. रहमत की बरखा करने, सबपे है प्यार लुटाने

   धरती ये पावन करने ज्ञान की गंगा बहाने

   आये है सबके दिलों पे, ये बसेरा करने झूम लो......

 

2. जब जब सेवक पुकारे, प्रभु अवतार लेते

   सतगुरु जिसको है मिलते भाग उनके है बनते

   नाम का दान देकर मुक्ति सबको दिलाते झूम............

 

3. पीरो के पीर है ये शाहों के शाह है ये

  अल मस्ती मौज के, आला सरकार है ये

  रूहानी सफ़र का मार्ग सबको है दिखलाते झूम लो..........

  

 

****