Friday, December 18, 2020

2. सारे तीर्थ धाम आपके चरणों

 

भजन -2

 

सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में हे गुरु देव प्रणाम आपके चरणों में

 

1. हृदय में माँ गौरी लक्ष्मी कंठ शारदा माता है -2

जो भी मुख से वचन कहे वो वचन सिद्ध हो जाता है -2

हे गुरु ब्रह्मा हे गुरु विष्णु हे शंकर भगवान आपके चरणों में

हे गुरुदेव................

 

2. निर्धन को धनवान बना दो निर्बल को बलवान प्रभु -2

अपने प्रेमी भक्तों को भी ज्ञान का दो वरदान प्रभु -2

हे महादानी हे महाज्ञानी रँहू मैं सुबह शाम आपके चरणों में

हे गुरुदेव................

 

3. जन्म के दाता मात पिता है आप करम के दाता है -2

आप मिलाते है ईश्वर से आप ही भाग्य विधाता है -2

दुखिया मन को रोगी तन को मिलता है आराम आपके चरणों में

हे गुरुदेव................

 

 

****