भजन-61
ऐसा क्या काम
किया हमने तेरा, जो मेरा हाथ तुमने थाम लिया
मेरी जिंदगी ही बदल दी तुमने, क्या ज़रा सा मैन तेरा नाम लिया
1. इस जमाने में
मै अकेला था, तेरी माया के रंग में खेला था
तेरी माया ना सताये उसको, जिसको अपना तू ने मान लिया
ऐसा
क्या काम किया…..........
2. इस जमाने में
कौन अपना है, इसे बस वक़्त ही बताता है
वक़्त वक़्त पर तूने मेरा साथ दिया, क्या ज़रा सा मैंने तेरा नाम
लिया ऐसा क्या काम किया…..........
3. दीन दुखियों
का तू सहारा है, डूबती नाव का किनारा है
तेरी एक नज़र जिसपे पड़ जाए, फिर कभी भी उसे रोने ना दिया
ऐसा क्या काम किया…..........
4. इतना कौन
करता है किसी के लिए, जितना तूने कर दिया है मेरे लिए
मेरी हर खुशी का इन्तजाम किया, क्या ज़रा सा मैंने तेरे नाम लिया ऐसा
क्या काम किया…..........
******