Wednesday, December 30, 2020

19. बस एक बार आजा

 

भजन -19

 

बस एक बार आजा भगवान की शरण में

भगवान की शरण -2 बस एक बार

 

1. सर्वस्व करदे अर्पण भगवान की शरण में

जीवन की डोर सौप दे उनके ही कर कमल में

फिर भय ना कोई होगा भगवान की शरण में बस एक बार आजा.......

 

2. श्रद्धा से सिर झुका कर भगवान की शरण में

विश्वास अटल रखना भगवान की शरण में

फिर निर्मल ह्रदय रहेगा भगवान की शरण में बस एक बार आजा.......

 

 

 

 

*****