भजन -34
हर दम रहेगी तेरी याद ओ सतगुरु आखिरी दम तक
आखिरी दम नहीं अगले जन्म तक, अगले जन्म नहीं
जन्म जन्म तक
करता रहूँगा तेरा ध्यान ओ सतगुरु आखिरी दम
तक
1. आपकी यादे दिल में हमारे रहती है
वाणी तुम्हारी केवल -२ सच की राह दिखाती है
याद रहेगी सुबह शाम ओ सतगुरु आखिरी दम
तक..............
2. देश विदेश में करके रटन तुमने सोये हुए को जगाया है
सह कर लाखों कष्ट भी तन पर हमको राह चलाया है
ना कर पाऊं मैं ब्यान सतगुरु आखिरी दम तक.......
3. श्री आनंदपुर नगरी तेरी इस नगरी को बनाया है
इस नगरी के हर बालक को तूने प्यार से संवारा है
दौड़ -२ आये सब दर्शन को ऐसा जादू चलाया है
तू खुशियों का है भण्डार ओ सतगुरु दी खुशियाँ है भर
-2 आखिरी दम तक
4. दासन दास पे ऐसी रहमत सदा रखना
तेरे वचन में चलता जाऊं सेवा में अपनी सदा रखना
सिर ये झुकाँऊ मेरे भगवन तेरे चरणों में आखिरी दम
तक .......
5. आप ने ही तो प्रेमी हमको बनाया -2
जग मे रहे कैसे ये भी तो बताया -2
कैसे भूलेंगे एहसान
सतगुरु मरते दम तक.............
6. तेरे प्यार में ही दाता होश है भुलाई -2
दुनियां को छोड़ तेरी आया शरणाई -2
तेरे रहेंगे हम तो
दास ऐ सतगुरु मरते दम तक.............
7. तुम्हीं तो दाता मेरे जीने का आधार हो -2
मेरी हर तम्मना, मेरे प्राण आधार हो -2
करेंगे तुमसे ही
प्यार ऐ सतगुरु मरते दम तक.............
8. दासों पे दाता एक एहसान कर दो -2
चरणों
मे बीते जीवन इतना ही वर दो -2
श्री चरणों के
रहे दास ओ सतगुरु मरते दम तक.............
****