Tuesday, December 22, 2020

5. बड़े भागो से नर तन

 

भजन -5

 

बड़े भागो से नर तन पाया सफल इसे कर प्यारे

 

1. पहले कई जन्म यूही गवाँए

  न जाने कितने दुख है उठाँए

  अब किस्मत ने पलटा खाया सफल इसे कर प्यारे ..........

 

2. अपना तेरा काम यही है

  सेवा सत्संग और भक्ति है

  तूने प्यारे प्रभु जी को पाया सफल इसे कर प्यारे.............

 

3. संत जीव को देते चेतावनी

  जाग-2 जाग ऐ भोले प्राणी

  प्रभु मिलने का अवसर पाया सफल इसे कर प्यारे.............

 

4. शुभ संजोग जो तुझको मिला है

  शुभ कर्मो का ही ये तो सिला है

  दास संत शरण अब आया सफल इसे कर प्यारे................

 

 

****