Tuesday, December 22, 2020

80. जो शरण गुरु की आया

 

भजन -80

 

जो शरण गुरु की आया, ये लोक सुखी परलोक सुखी

 

जिसने है नाम ध्याया, ये लोक सुखी परलोक सुखी

 

1. जीवन सुखमए कर देते है मन में शांति भर देते है -2

    जिसने गुरुवर को पाया, ये लोक सुखी परलोक सुखी -2

 

2. लाखों ही उपकार है करते बिन मांगे हैं झोली भरते -2

    मन में जो इन्हे बसाया, ये लोक सुखी परलोक सुखी -2

 

3. चिंता भय मिट जाती है, मन के दोष भी मिट जाते है -2

    चमके है भाग सितारा, ये लोक सुखी परलोक सुखी -2

 

4. आरती पूजा जो नित करता, सेवा सिमरण जो नित्त करता -2

    सतगुरु दर्शन जिसने पाया, ये लोक सुखी परलोक सुखी -2 

 

 

****