Monday, December 28, 2020

3. बड़े भागो से हमको ये दर

 

भजन-3

 

बड़े भागो से हमको ये दर मिला है

 

दर्शन मिला सच खंड मिल गया है

 

1. इस दर पे आने से जिंदगी मिली है

जिंदगी की दौलत बंदगी मिली है

गुरु कृपा से सब मिल गया है बड़े भागों से हमको……………….

 

2. सतपुरुषों की पावन ये संगत

चढ़ती है मन में भक्ति की रंगत

सेवा में जिसका मन लग गया है बड़े भागो से हमको……………….

 

3. सत्संग, सेवा, भक्ति व सुमिरन

आरती पूजा, श्री गुरु दर्शन

खुशियों से मनवा झूम रहा है बड़े भागो से हमको……………….

 

 

*****