Monday, December 28, 2020

1. संतो की महिमा महान

 

भजन -1

 

संतो की महिमा महान किस विधि कोई करे बखान

 

संत ना होते जगत में तो जल मरता जहान

 

1. जग की खातिर ही ये संत, रूप धर कर आते है -2

मालिक से बिछड़ी रुहो को मालिक संग मिलाते है -2

वे अपने लिए नहीं लेते है एक पल भी आराम संतो की............

 

2. उनकी किस्मत का क्या कहिये, इनकी शरण में जो आ जाते -2

करके श्री चरणों की सेवा भक्ति का सांचा धन पाते -2

करते है दासों पे अपने वे बहुत बड़ा एहसान संतो की............

 

3. होते बड़े ही दयालु रूह पर सतमार्ग दिखलाते है -2

प्रेम भक्ति के भण्डारी है प्रेम ही सदा लुटाते है -2

जीवों पर कर्म फरमाते उसकी देते पहचान संतो की............

 

 

*****