Friday, December 25, 2020

15. प्रभु आपका दीदार सच्चे

 

भजन -15

 

प्रभु आपका दीदार सच्चे सुख का भंडार -2

हमें इक नई ज़िंदगी मिल गई -2

महिमा तेरी अपार, सच्चा तेरा दरबार -2

 

1. जो भी दर पे तुम्हारे आता है -2

    आके दर्शन मुबारिक पाता है -2

    तेरे प्यारे दर्शन पाके भूल गया संसार -2 हमें इक........

 

2. कितना आलीशान ये द्वारा है -2

कैसा दिव्य आलौकिक नज़ारा है -2

   परमहंसों की इस नगरी में मिल रहा पावन प्यार -2 हमें इक........

 

3. आके चरणों में दिल खिल जाते है -2

    जब आप प्रभु मुस्कुराते है -2

    ऐसे खुशियाँ मिलती रहें हर रोज़ हमें हर बार -2 हमें इक........

 

4. सुंदर घड़ी ये सुहानी आई है -2

    आई सारी यहाँ पे खुदाई है -2

    देवी देवता फूल बरसाए हो रही जय जयकार -2 हमें इक........

 

 

****