Friday, December 25, 2020

56. आई बसंत सुहानी सबको होवे बधाई

                                                                             भजन-56


आई बसंत सुहानी सबको होवे बधाई -2

1.   टेर सुनी प्रभु टेरी में आये

वासुदेव कुल खुशियाँ मनाये

पाकर तुमको सृष्टि है झूमी

खुशियों मनाए भारत की भूमि

आये जगत के वाली, गूंज उठी शहनाई सबको होवे..........

2.   फरवरी एक दिन शुकवार था

शुक्र मनाया सबने मिल करतार का

शुभ नाम बेलीराम से कहलाए

पाकर तुमको सब बलि-2 जाए

पिता प्रभु दयाल जी, माता श्री राधा बाई सबको होवे..........

3.   आज जी का आगमन मंगलकारी

आये जगत में सृष्टि के अवतारी

सांवरी सलोनी सूरत बड़ी प्यारी

देख के रूहे हुई सबकी सुखहारी

देवता दर्श को आते जाते है सब बलिहारी सबको होवे..........

4.   बाल्यकाल में लीला रचाई

हो गए अलोप सबको चिंता सताई

ढ़ूढ़ने को पहुंचे पठान गौसाई

फनियर नाग संग खेले कन्हाई

तीसरे दिन तुम्हे पाकर सबने खुशियाँ मनाई सबको होवे..........

5.   करते है हम सब अपने पर नाज जी

संतन के तुम हो सिरताज जी

मान है हमे मेरे गुरु महाराज जी

सबके दिलों पे है अद्भुत राज जी

दासंदासों के सदा हो संग सहाई सबको होवे..........

*****