Friday, December 25, 2020

62. खुशियों भरा दिन आया

भजन-62

 

खुशियों भरा दिन आया सबका है मन हर्षाया

महा उत्सव त्यौहार की होवे सबको बधाई

 

1.    नूर नुरानी मेरे प्रभु का, दरबार रूहानी मेरी प्रभु

प्रीतम है ऐसा पाया शीतल है जिनकी छाया

सबके दिलों को दिया ठार होवे सबको बधाई खुशियों.........

 

2.    हर्षों से फर्शो पे आया, श्री आनंदपुर धाम बनाया

चौकुंठी फैली महिमा, ऊँची है जिसकी गरिमा

गूंज रही जय जय कार होवे सबको बधाई खुशियों...........

 

3.    सब मिलकर शुकराना गाये, सब मिल कर के मंगल गाये

मस्तक पे तिलक लगावे दासा आशीषे पावे

आये ये दिन बार -२ होवे सबको बधाई खुशियों ..........

 

 

*****