Friday, December 25, 2020

53. सारे बोलो मिलके जयकारा

 भजन -53

सारे बोलो मिलके जयकारा गुरु प्यारे का

आखों में बसा लो रे नजारा गुरु प्यारे का


1. जो भी ये जयकारा बड़े प्यार से बुलाता है

       जन्मों के दुःख सारे पल में भूल जाता है

       उसी को तो मिलता प्यार सारा गुरु प्यारे का सारे बोलो............


2. नाम सतगुरु का बड़ा पावन अनोखा है

       बाकी संसार में धोखा ही धोखा है

       इस जग में सच्चा है सहारा गुरु प्यारे का सारे बोलो...........


3. सतगुरु के जयकारे में तो सब वेदों का सार है

       रोम रोम में वस जाए सतगुरु जी का प्यार है

       उसी को होता है ईशारा गुरु प्यारे का सारे बोलो............


4. प्रेमी इस जहां में गुरु ही सच्चे साथी है

        याद जो करेगा नईया पार हो जाती है

        इनको याद करता कोई प्यारा गुरु प्यारे का सारे बोलो............



*****