Friday, December 25, 2020

59. आज ख़ुशी का दिन आया सब

 

भजन -59

 

आज ख़ुशी का दिन आया सब नाचों गाओ

राजतिलक का दिन आया सब नाचो गाओ

 

1.   सोने सिहासन साजे मेरे साजन

प्यारा रूप दर्शन है पावन

सबके दिलों को भाया सब नाचो गाओ

 

2.   आये रूहानियत की दात लुटाने

अपनी रूहों का दुःख दर्द मिटाने

सबको शरणी लगाया सब नाचों गाओ

 

3.   सोना सजा है आज दरबार तेरा

बड़े भागो से मिला दीदार तेरा सबने मंगल गाया सब नाचो गाओ

 

4.   दासन दास गाए तेरा तराना

तेरे सिवा है किसी और को ना माना

तुझको दिल में बसाया  सब नाचो गाओ

 

नाचो गाओ नाचो गाओ प्रभु चरणों में सर को झुकाओ

प्यारा -2 तिलक लगाओ, सुंदर -2 हार पहनाओ

 

*****