Wednesday, December 23, 2020

62. आया जन्म दिन आया

 

भजन-62

 

आया जन्म दिन आया भगतों का मन हर्षाया

छाई है खुशियाँ अपार गाओ जी गाओ मंगलाचार

 

1.  भगतों ने मिल जुल कर के, केके मंगाया है जी

    मेवा माखन मिसरी से कैसा सजाया है जी

  हैप्पी बर्थडे टू यू शाम लिखाया है जी     

  काटेगे शाम हमारे, खाने को भगत ये सारे

  कब से खड़े है तैयार गाओ जी गाओ मंगलाचार

  आया जन्मदिन..............

2.  इत्र की खुशबु महके, फूलो की लटके लड़ियाँ

    मेरे जीवन में आये हर पल ऐसी शुभ घड़ियाँ

  खुशियों की आज हमारे, दिल से छुटे फुलझड़ियाँ

मस्ती में झूमे गाये मिल कर के धूम मचाए

शाम से करते सब प्यार गाओ जी गाओ मंगलाचार

आया जन्मदिन..............    

3.  भगतो का प्यार देख के सतगुरु जी दौड़े आये

भगतों को गले लगा के देखों कैसे मुस्काये    

शाम के जन्मदिवस पर सब देते है बधाई

दास का कहना सुन लो, अर्जी करो स्वीकार

आया जन्मदिन आया....

 

*****