Wednesday, December 23, 2020

83. प्रभु तेरी कृपा हमपे अपार

 

भजन-83

प्रभु तेरी कृपा हमपे अपार, प्रभु तेरा हम पे है उपकार

दिया हमें सुंदर ये दीदार प्रभु तेरी कृपा हमपे अपार

1.     पाकर आपको भाग जगे है

खुशियों के दीपक दिल में जगे है

मिले हमें सतगुरु तारनहार प्रभु तेरी कृपा...........

2.     हर प्रेमी की मांग यही है

आत्मा की सच्ची निधि है

दिया हमें अपना पावन प्यार प्रभु तेरी कृपा...........

3.     माया से प्रभु हमें बचाया

बक्शी अपनी शीतल छाया

भरा है जीवन में उजियार प्रभु तेरी कृपा...........

4.     हर पल दास करे शुकराना

चले आज्ञा में यही है चाहना

मिले हमें जन्म -२ दरबार प्रभु तेरी कृपा..........

 

 

*****