Wednesday, December 23, 2020

80. दुनियां में आके बन्दे काज सवार ले

भजन-80

दुनियां में आके बन्दे काज सवार ले

भक्ति काम के अपना जन्म सुधार ले

1.    आया तू दुनिया में भक्ति के कारण

भक्ति बगैर तेरा निष्फल जीवन

अपनी तू लाभ हानि मन में विचार ले भक्ति कमा के अपना............

2.    जन्मों से माया ने तुझको नचाया

सपने में भी कभी चैन ना पाया

भक्ति से जन्मों के कष्ट निवार ले भक्ति कमा के अपना............

3.    संत का वचन सदा सुख दायी

चाहे अगर तू अपनी भलाई

उपदेश संतों का ह्रदय में धार ले भक्ति कमा के अपना............

4.    गुरु बिन और ना तारण हारा

ले दासा गुरु चरण सहारा

भाव सिन्धु से तू नावं पार उतार ले भक्ति कमा के अपना............

 

*****