Wednesday, December 23, 2020

7. छोड़ दे बेडी राम सहारे

 

भजन -7

 

छोड़ दे बेडी राम सहारे

लग जायेगी आप किनारे

 

1. चिंता न कर चिंता न कर तू

अपने प्रभु का सिमरन कर तू

काहे तू सोचे काहे विचारे छोड़......

 

2. तू उस पर विश्वास किये जा

वो तेरी पूरी आस करेगा

वो तेरे बिगड़े काज सवारें छोड़..........

 

3. जो कोई इसके द्वार पे आता

बिन मंगया सब कुछ पा जाता

सतगुरु जी के भरे भण्डारे छोड़.........

 

4. वो राजी तो सब जग राजी

छोड़ दे बन्दया उस पर बाजी

चाहे तू जीते चाहे तू हारे.......

 

 

                    ****