Wednesday, December 23, 2020

82. सतगुरु जग तारणहारे आपकी

 

भजन-82

 

सतगुरु जग तारणहारे आपकी जय होवे

सृष्टि के पालन हारे आपकी जय होवे

जय होवे जय होवे जय होवे सदा जय होवे सतगुरु.............

 

1. आपके चरणों में सारी खुशियाँ

भर दी आपने सबकी झोलियाँ

गुण गाये प्रभु जी तुम्हारे आपकी जय होवे..........

 

2. दर पे तुम्हारे जो आया सवाली

लौटा यहाँ से कोई न खाली

बिगड़े है काज सँवारे आपकी जय होवे.........

 

3. दास सदा बलिहारी जाए

धन -२ अपने भाग मनाये

भक्तों के प्राण प्यारे आपकी जय होवे

 

 

*****