भजन-12
राम कहने से तर
जाएगा,
1. सब कहेंगे कहानी तेरी, जग कहेगा कहानी तेरी,
काम ऐसा जो कर जाएगा, राम कहने से तर जाएगा।
2. बड़ी मुश्किल से नर तन
मिला, इनकी करुणा से नर तन
मिला,
क्या पता फिर, किधर जाएगा, राम कहने से तर जाएगा,
3. इनके आगे तू झोली फ़ैला, इनके आगे तू झोली फ़ैला,
दाता झोली को भर जाएगा, राम कहने से तर जाएगा,
4. होगी सुखरी में चर्चा
तेरी, होगी देवरी में चर्चा
तेरी,
जिस गली से गुजर जायेगा, पार भव से उतर जायेगा,
राम कहने से तर जाएगा.........
*****