Tuesday, December 15, 2020

34. तेरी बन जईहे राम गुण गाये

 

भजन-34

 

तेरी बन जईहे राम गुण गाये

तेरी बन जईहे राम गुण गाये

 

  1. ध्रुव की बन गई, प्रहलाद की बन गई

द्रुपदी की बन गई चीर के बढ़ाये तेरी बन.......

 

  1. बाली की बन गई, सुग्रीव की बन गई

हनुमान की बन गई, सीता सुधि लाये तेरी बन.......

 

  1. नन्द की बन गई, यशोदा की बन गई

गोपियन की बन गई माखन खवाए तेरी बन.......

 

  1. गज की बन गई, गीध की बन गई

केवट की बन गए, नाव पे चढ़ाये तेरी बन.......

 

  1. उद्धव की बन गई, भीष्म की बन गई

अर्जुन की बन गई गीता ज्ञान पाए तेरी बन.......

 

  1. मीरा की बन गई, सुर की बन गई

तुलसी जी बन गई, राम कथा गाये तुलसी जी बन गई

 

 

*****