Tuesday, December 15, 2020

6. संतन के संग लाग रे, तेरी

 

भजन -6

संतन के संग लाग रे, तेरी अच्छी बनेगी,
अच्छी बनेगी, तेरी बढ़िया बनेगी,
राम चरण अनुराग रे, तेरी अच्छी बनेगी

1. संतन के संग पुण्य कमाई -2
  होय बड़ो तेरो भाग रे तेरी अच्छी बनेगी.......

2. ध्रुव जी की बन गई, प्रहलाद जी की बन गई,
   राम भजन में लाग रे, तेरी अच्छी बनेगी.....

3. कौआ से तोहे हंस करेंगे, कागा से तोहे हंस करेंगे,
   मिट जाएंगे सब दाग़ रै, तेरी अच्छी बनेगी......

4. मोह निशा में कबसे सोया, मोह निशा में कबसे सोया,
   घर परिवार में, अब तक सोया, जाग सके तो जाग रे,
   तेरी अच्छी बनेगी.....

5. सुत बित लोक तृष्णा तीन्ही

   त्याग सके तो त्याग रे तेरी अच्छी बनेगी.........

1.    कहत कबीर राम सुमिरन में,

पाग सको तो अब पाग, तेरी अच्छी बनेगी........

 

 

*****