Tuesday, December 15, 2020

24. सारे जहाँ के मालिक तेरा

                                                                     भजन -24

 

सारे जहाँ के मालिक तेरा ही आसरा है,
राजी हैं हम उसी में जिस में तेरी रजा है,
सारे जहाँ के मालिक तेरा ही आसरा है,

1. हम क्या बताएं तुमको सब कुछ तुझे खबर है,
   हर हाल में हमारी तेरी तरफ नजर है,
   किस्मत है वो हमारी जो तेरा फैंसला है, राजी हैं हम........

 

2. हाथो को हम दुआ की, खातिर में लाये कैसे,
   सजदे में तेरे आकर सर को झुकाएं कैसे,
   मजबूरियां हमारी बस तू ही जानता है राजी हैं हम........

3. रो कर कहे या हंस कर कटती है जिंदगानी,
   तू गम दे या ख़ुशी दे सब तेरी मेहेरबानी,
   तेरी ख़ुशी समझ कर सब गम भुला दिया है, राजी हैं हम........

4. दुनिया बना के मालिक जाने कहाँ छिपा है,
   आता नहीं नजर तू बस इक यही गिला है,
   भेजा इस जहाँ में जो तेरा शुक्रिया है राजी हैं हम........

 

*****