Tuesday, December 15, 2020

4. आया तेरी शरण में यही

 

भजन-4

 

आया तेरी शरण में यही सोच कर

सिन्धु संसार से हम उबर जायेंगे

आपने अगर हमें नाथ ठुकरा दिया

आप ही सोचिए हम किधर जायेंगे

 

1.  आपका नाम मोती है लेकर उसे

     प्रेम के तार में खोजता रह गया

     आपने अपनी नजरे अगर फेर ली

     सारे मोती जमीं पर बिखर जायेंगे आया तेरी........

 

2.  देखता हूँ सदा आपको पास में

आप ही है बसे मेरी हर सांस में

आप ही तो मसीहा अनाथों के है

हमको ठुकराए तो किसके घर जायेंगे आया तेरी........

 

3.  गलतियाँ हम किये होंगे इंसान है

माफ़ करना प्रभु आपका काम है

हम है राही भटकते रहे उम्र भर

साथ दे दो तो शायद सुधर जायेंगे आया तेरी........

 

 

*****