Tuesday, December 15, 2020

33. श्याम सुंदर को बस एक नज़र

                                                                             भजन-33

 

श्याम सुंदर को बस एक नज़र देख ले,
मोहनी मूरत का कुछ तो असर देख ले।

1.  श्री अवध में मिलें चाहे व्रज में मिलें,
या इधर देख ले या उधर देख ले श्याम सुंदर को........

2.  या किसी भाव से नाम से रूप से
पर बहाने किसी इनका घर देख ले श्याम सुंदर को........

 

3.  तार सकते हैं मुझ सा अधम या नहीं,
देख उनकी हिम्मत और जिगर देख ले श्याम सुंदर को........

 

4.  सिन्धु आनंद का जिसे कहते हैं सब,
हम हों खुश गर उसे बिन्दुभर देख ले श्याम सुंदर को........

 

*****